Posts

Showing posts from July, 2019

कहानी

आप कहानी में है अभिनय उम्दा करे किरदार अक्सर बदलते रहते है ।।                    - चिंतन जैन ©

गम

ये जो लिख रहा हूँ मैं ये जमाने का गम है गलत समझ रहे हो आप की इश्क़ में हम है ।।                      - चिंतन जैन ©

इश्क़

इश्क़ हो ही गया तो अब रोता है क्या तू आगे आगे देख अब होता है क्या ।।                    - चिंतन जैन ©

रंजिशें

क्या रंजिशें है तुझे मुझसे ऐ ज़िन्दगी , आखिर हम में झगड़ा क्या है ।               - चिंतन जैन ©

किरदार

अलग किस्से अलग हिस्से पाए है , कलाकार है किरदार निभाने आये है ।।                    - चिंतन जैन ©

चौराहा

वे चौराहें मुझे अपना मानते है तेरे शहर के रास्ते मुझे पहचानते है ।।                   - चिंतन जैन ©

गले लगने से

गले लगने से ही दिल तक पहुँचोगे, अब तुम इसमें भी सोचोगे ।।              - चिंतन जैन ©

राज़

दिलों पर इश्क़ का ताज रहने दो, इशारों को इशारा, राज को राज रहने दो ।।          - चिंतन जैन ©

ज़िद

इसी बात की लड़ाई हमारी थी, दोनो को अपनी ज़िद प्यारी थी ।।              - चिंतन जैन ©

लम्हा

हम प्रेम मदिरा पीते है , हम लम्हा लम्हा जीते है ।।             - चिंतन जैन ©

मेरी हार

मैं ऐसे हारा हूँ की ज़रा सी बात थी और वो चुप हो गए...       - चिंतन जैन ©

मन्ज़िल

लोग मेरी मन्ज़िल से बेखबर है , अभी मेरा थोड़ा लम्बा सफर है ।।                 - चिंतन जैन ©

मिजाज

मिज़ाज में कुछ तरावट रखियेगा ज़नाब , सूखे पत्ते खुद झड़ जाते है ।।             - चिंतन जैन ©

विजेता

अपनी हार में भी जीता रहूंगा , मैं हमेशा एक विजेता रहूंगा ।।            - चिंतन जैन ©

बारिश

दिल कुछ यूं आबाद करें , आओ भीगें बारिश में । फिर से बचपन याद करें , आओ भीगें बारिश में साथ मिलकर भागें दौड़ें , इस रिमझिम रिमझिम बारिश में । नाव बनाये कागज़ मोड़ें , इस रिमझिम रिमझिम बारिश में।।।                      - चिंतन जैन ©

ज़िन्दगी

चन्द खुशी के बदले लेतीं बहुत बढ़कर है ज़िन्दगी तेरा हिसाब बहुत ही गड़बड़ है ।।                      - चिंतन जैन ©

जमाना

फर्क यही था दोनो की सोच में बताने की मुझे चिंता थी उसकी उसे जमाने की ।।                      - चिंतन जैन ©

किस्मत का फेर

गम यही है मुझे किस्मत के फेर से मिले जरूर हो तुम मग़र थोड़ी देर से ।।                   - चिंतन जैन ©

शौक

गम , खुशी दोनो को साथ में मिल के रख एक ही जान है कोई शौक़ तो दिल मे रख ।।                      - चिंतन जैन ©

शेर

वो शेर भला क्या शेर हुआ जो छाप दिलों पर न छोड़े वो इश्क़ भला क्या इश्क़ हुआ जो सभी दिलों को न जोड़े ।।                       - चिंतन जैन ©

तेरी सादगी

लोग मसरूफ़ रहे शहर की चकाचोंध में यहाँ तेरी सादगी मेरा कत्ल कर गयी ।।                 - चिंतन जैन ©

आंख

बेरुख़ी छोड़ , एक घूँट प्यार का पिला दिल मिला मत मिला मुझसे आंख तो मिला ।।                    - चिंतन जैन ©

फिर से आ

दिल को दोबारा बहलाने के लिए आ आ... मुझे फिर से छोड़ जाने के लिए आ ।।                     - चिंतन जैन ©

तेरी बात

इस दिलकश मौसम के बहकावे में आ गये हम फिर से तेरी बातो में आ गये ।।               - चिंतन जैन ©

ऊँचाई

गुमाँ है आसमाँ को उसकी ऊँचाई पे अभी उसने हमारे पर नही देखे ।।                 - चिंतन जैन ©

मुस्कुराना

तेरा देखकर हँसना फिर पलके गिराना तुम मुस्कुराओ हो कि कत्ल करो हो ।।                      - चिंतन जैन ©

बाग

दिल -ए- बाग़ में आना बाकी है तेरा सब कुछ है यहाँ धूप बारिश तितलियां ।।                   - चिंतन जैन ©

सिलसिला

सिलसिला ये कभी खत्म होता नही हमेशा देर से आना उनका इंतजार मुझसे होता नही ।।             - चिंतन जैन©

दिल

दिल रो रहा था मेरा पर मैं रो न सका तुम तोड़ गए वादा हमसे ये हो न सका ।।                 - चिंतन जैन©